घर बैठे पाइये खतौनी की नकल वह भी सिर्फ 15 रुपए में
मुरादाबाद, मई 31 -- मुरादाबाद। आमजन की सुविधा के दृष्टिगत खतौनी (अधिकार अभिलेख) की प्रमाणित प्रति अब ऑनलाइन हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि अब भूमिधारक को तहसील कंप्यूटर केंद्र अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाने की आवश्यकता नहीं है। आवेदक द्वारा ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करके किसी भी समय खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए राजस्व परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://bor.up.nic.in पर लॉगिन करके मुख्य पृष्ठ पर खतौनी की नकल टैब पर क्लिक करके क्रमशः जनपद, तहसील और ग्राम का चयन करना है। इसके बाद क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई अथवा क्यूआर कोड स्कैन करने के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आवेदक द्वारा 15 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करके किसी भी गाटा की प्रति डाउनलोड की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.