फरीदाबाद, मई 4 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। घर बैठै पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर एक युवक से 25 लाख 80 हजार 728 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अंकित अग्रवाल निवासी सेक्टर-7ए ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 को उसके टेलीग्राम खाते पर एक अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क कर पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर दिया। शुरुआत में उसे एक लिंक के जरिए छोटे-छोटे टास्क दिए गए और कम रकम निवेश कर मुनाफा भी दिया गया। इससे उसका भरोसा बढ़ गया और उसने बड़ी रकम लगानी शुरू कर दी। आरोपियों ने अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी के माध्यम से उससे लगातार पैसे डलवाए। शुरुआत में कुछ मुनाफा देकर उसे और अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया गया, लेकिन बाद में तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर पैसे रोक लिए गए। इसके बाद पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.