प्रयागराज, अप्रैल 28 -- साइबर शातिरों ने एक छात्रा को घर बैठ नौकरी का झांसा देकर 17,554 रुपये की चपत लगा दी। गाजीपुर के सैदपुर जगदीशपुर की सूर्यांजली राजापुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है। उसकी तहरीर के मुताबिक, टेलीग्राम में एक लिंक आया, जिसमें घर बैठे नौकरी का प्रलोभन था। लिंग खोलने पर एक अंजान नंबर से कॉल आया और झांसे में लेकर बैंक खाते से रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद भी शातिर 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...