घर बैठे जमीन के रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतियां मिलेंगी
फरीदाबाद, जुलाई 27 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। जिले के लोगों को अब जमीन संबंधी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां लेने के लिए तहसील और राजस्व कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हरियाणा सरकार ने राजस्व सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाते हुए जमाबंदी, इंतकाल (म्यूटेशन), फर्द बदर और पंजीकृत बिक्री विलेख (रजिस्टर्ड सेल डीड) की प्रमाणित प्रतियां ऑनलाइन उपलब्ध कराने की नई सुविधा शुरू कर दी है। इससे नागरिक घर बैठे आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद डिजिटल प्रमाणित दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि राजस्व विभाग ने रेवेन्यू हरियाणा पोर्टल पर नया ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू किया है। इसके माध्यम से नागरिक सरल प्रक्रिया अपनाकर भूमि अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के सुचारु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.