जमशेदपुर, जुलाई 7 -- घर बैठे कमाई और पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर महिलाओं से साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। इसके तहत जमशेदपुर साइबर थाना की टीम फर्जी वर्क फ्रॉम होम लिंक, टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप, संदिग्ध वेबसाइट तथा सोशल मीडिया विज्ञापनों की निगरानी तेज कर रही है। ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों को तत्काल ब्लॉक कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। साइबर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर अपराधी सोशल मीडिया और सर्च इंजन पर घर बैठे कमाई, पार्ट टाइम जॉब और वर्क फ्रॉम होम जैसे आकर्षक विज्ञापन चलाकर सबसे अधिक महिलाओं, बेरोजगार युवाओं और गृहिणियों को निशाना बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- फेक वेबसाइट से कैसे करें चेक? जानिये 5 आसान तरीके, नहीं हो...