गाज़ियाबाद, जून 5 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर साहिबाबाद निवासी व्यक्ति से साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो निवासी सुभाष चंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि मार्च 2026 में उनके पास टेलीग्राम के माध्यम से पार्ट टाइम ऑनलाइन काम का प्रस्ताव आया। संपर्क करने वाले लोगों ने दावा किया कि उन्हें गूगल रिव्यू और रेटिंग देने का आसान काम करना होगा, जिससे प्रतिदिन अच्छी आय हो सकती है। शुरुआत में कुछ टास्क पूरे कराने के बाद उनके खाते में छोटी-छोटी रकम भेजी गई। इससे उन्हें विश्वास हो गया कि काम वास्तविक है। इसके बाद उन्हें एक अन्य व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने क्रिप्टो से जुड़े टास्क पूरे करने को अनिवार्य बताया। शुरुआत...