गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले व्यक्ति से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। नंदग्राम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन की पाम रिसोर्ट सोसाइटी में रहने वाले संदीप कुमार वर्मा का कहना है कि आठ दिसंबर को उन्हें व्हाट्सऐप पर रिया सान्वी नाम की महिला का संदेश मिला। उसने उनके सामने अमेजन और क्वॉइन बेस जैसे प्लेटफॉर्म पर रोजाना तीन से आठ हजार रुपये कमाने का लालच देकर ऑनलाइन जॉब की पेशकश की। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम चैनल से जोड़ा गया, जहां शिवाली देव नाम की महिला ने कहा कि विभिन्न योजनाओं में निवेश करने पर 30 से 40 प्रतिशत का लाभ मिलेगा और रकम पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। संदीप कुमार वर्मा का कहना है कि उन्हें टास्क वर्किंग नाम के टेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.