गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- साइबर अपराधियों ने शुरुआत में मुनाफे की रकम दी इसके बाद मोटी रकम ऐंठकर संपर्क तोड़ लिया गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले युवक से सवा चार लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने शुरूआत में ऑनलाइन कार्य कराकर कमीशन दिया और फिर निवेश के नाम पर रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की शिकायत पर नंदग्राम साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले संदीप वत्स ने नंदग्राम थाने में दी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें घर बैठे कमाई का ऑफर दिया गया और साथ ही उसमें एक टेलीग्राम लिंक भी था। लिंक के माध्यम से उनकी बात दिव्या नाम की महिला से हुई। उसने उन्हें एक अन्य टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा, जहां उन्हें ऑनलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.