नोएडा, जुलाई 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। घर बैठे शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दो लोगों से करीब 54 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर पहले भरोसा जीता, फिर फर्जी निवेश एप पर लगातार बढ़ता मुनाफा दिखाकर बड़ी रकम निवेश कराई। जब पीड़ितों ने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और खाता फ्रीज होने का डर दिखाकर और पैसे मांगे। रकम नहीं मिलने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-58 निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और शेयर बाजार में निवेश की रुचि रखते हैं। जुलाई 2025 में व्हाट्सऐप पर अंकिता और स्नेहा अग्रवाल नाम की म...