रांची, जनवरी 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के सेमिनार हॉल में शनिवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के निदेशक राजेश कुमार सिन्हा का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. डीके सिंह की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों और शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। अपने संबोधन में राजेश कुमार सिन्हा ने आधार से जुड़े नवीनतम तकनीकी बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 28 जनवरी को आधार मोबाइल ऐप का पूर्ण संस्करण लॉन्च कर दिया गया है। इस ऐप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब नागरिकों को छोटे-बड़े सुधारों के लिए आधार सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नए ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता अपना मोबाइल नंबर, पता, नाम और ई-मेल आईडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.