बलरामपुर, अप्रैल 6 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह रघवापुर निवासी जाकिर अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पत्नी सबाना के साथ अपनी बेटी आसमीन के घर ग्राम कलंदरपुर के मजरे विश्रामपुर गया था। रविवार शाम करीब सात बजे मेरे दामाद मोहम्मद अकरम, इनके भाई असलम व पिता जैस मोहम्मद के साथ पत्नी को लेकर उनके घर गया। बातचीत के दौरान पत्नी की पिटाई और दोनों को घर से भगा दिया। पत्नी को गंभीर चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तीनों पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...