घर बुलाकर किया जानलेवा हमला
फतेहपुर, जून 14 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के बंझी मजरा सवंत में दस दिन पहले अधेड़ पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। छोटेलाल के पुत्र पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक बीते चार जून की शाम बंडी मजरा सवंत निवासी छोटेलाल पुत्र बाबूलाल को उसके रिश्तेदार सुरेश पुत्र राजाराम अपने घर बुलाकर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद रामभवन पुत्र भिखारीलाल निवासी आलमपुर हथगाम के साथ मिलकर दोनों ने साजिश के तहत छोटेलाल को लात-घूसों से मारा-पीटा। इसके बाद धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया जिससे छोटेलाल का गला लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे अझुहा स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। यह आरोप भी है कि हमलावरों ने अस्पताल में भी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.