बगहा, मार्च 19 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के जयमंगलापुर गांव में अपनी निजी जमीन पर घर बनाने गए एक युवक को चाकू मार जख्मी करने की घटना घटी है।घटना 16 मार्च की है।मामले में ब्लॉक रोड निवासी देवदास ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।इसमे जयमंगलापुर गांव निवासी कमरुल होदा, भोला उर्फ खुशबुद्दीन,अंजुम अख्तर व छोटू अख्तर को आरोपित किया गया है।आरोप है कि वह जयमंगलापुर गांव में जमीन पर घर बनाने गया था। वह जैसे ही अपनी जमीन पर पहुंचा वैसे ही आरोपितों ने उससे मारपीट की। शुरू कर दी।मारपीट के दौरान उसे चाकू गोद जख्मी कर दिया गया।आरोपितों ने धमकी दी कि जमीन उन्हें बेच दो,नही तो जान से मार दिया जाएगा।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.