नई दिल्ली, जून 2 -- अगर आप घर बनाने, मकान की मरम्मत कराने या किसी निर्माण परियोजना की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। जी हां, क्योंकि देशभर में सीमेंट की कीमतों में जून महीने के दौरान एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती लागत और कच्चे माल की कीमतों में उछाल के कारण सीमेंट कंपनियां कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उद्योग की लागत लगातार बढ़ रही है और कंपनियों के लिए मुनाफा बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में कीमतों में नई बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- वेदांता के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर ED का छापा, FEMA के तहत जांच, लुढ़क गए शेयर cnbctv18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्न क्षेत्रों से मिले डीलर फीडबैक से संकेत मि...