घर बंद है तो तीन बार मतदाता से सम्पर्क करें बीएलओ: डीसी
गिरडीह, जून 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को मतदाता सूची के गहन विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर-2026) के सफल संचालन, बूथ लेबल एजेंट (बीएलओ) की नियुक्ति तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन के लिए जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने गणना प्रपत्र एवं घोषणा प्रपत्र की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बताया कि बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर जाकर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। एक भरा हुआ प्रपत्र वापस लिया जाएगा तथा दूसरी प्रति पर पावती रसीद प्रदान की जाएगी। यदि किसी मतदाता का घर बंद पाया जाता है तो बीएलओ द्वारा तीन बार संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद भी संपर्क नहीं होने पर संबंधित मतदाता से दूरभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.