साहिबगंज, अप्रैल 24 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 2 के नीलकोठी में एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने घर का ताला चोरी कर घटना को अंजाम दिया । नीलकोठी के भोलानाथ पांडे ने पुलिस को बताया है कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। बीते 22 अप्रैल को जब शादी समारोह से वापस घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा तो पाया की अलमारी का ताला भी टूटा है । सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उसमें रखे कीमती सामान अज्ञात चोरों चोरी कर ली है। यह भी पढ़ें- शादी में गया परिवार, घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात चोरी इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.