शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। थाना कोतवाली के ककरा खुर्द मोहलले में बंद पड़े दो घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। एक मकान में कुछ नहीं मिला तो दूसरे में नकदी सहित जेवरात पर हाथ कर लिया। इससे मोहल्ले में दहशत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ककरा खुर्द मोहल्ले में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपए की चोरी कर ली। परिवार के बाहर होने का फायदा उठाते हुए चोर ताले तोड़कर घर में घुसे और अलमारी से जेवर व नकदी समेटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला ककरा खुर्द निवासी जावेद आलम ने बताया कि उनकी बहन नाजमा की तबीयत खराब होने के कारण वह परिवार सहित रविवार को लखनऊ गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। इस पर जावेद ने पड़ोसी से घर के अंदर जाकर देखने को कहा। पड़ोसी...