घर पहुंच बुजुर्ग महिला से करायी गयी रजिस्ट्री
बगहा, सितम्बर 23 -- बेतिया। बिहार सरकार ने 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत देते हुए घर बैठे जमीन, प्लॉट और फ्लैट के निबंधन की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में पहली रजिस्ट्री चनपटिया रजिस्ट्री कार्यालय के अधीन आने वाले जौकटिया पंचायत में हुई। जहां विक्रेता आसमा खातून के आवेदन पर रजिस्ट्री का पूरा अमलीजामा विक्रेता के घर पहुंच कर सारी प्रक्रिया पूरी की।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए विकल्प चनपटिया के सब रजिस्टार मनीष कुमार ने बताया कि आसमा खातून ने चनपटिया रजिस्ट्री कार्यालय में आकर जमीन बिक्री करने में असमर्थता जताई थी। जिसको लेकर मझौलिया प्रखंड के जौकटिया गांव में पहुंचकर जमीन की रजिस्ट्री घर बैठे हुई। सारी प्रक्रिया वही पूरी की गई। क्रेता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.