जौनपुर, मार्च 8 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी दीना नाथ सिंह उर्फ छेदी के पुत्र शुभम सिंह चंदेल का चयन यूपीएससी में हुआ है। चयन के बाद शनिवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे तो जगह जगह में लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। दोपहर में लगभग 11 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट से दर्जन भर गाड़ियों के काफिले के साथ सिकरारा चौराहे पहुंचे। वहां पहले से इंतजार कर रहे सैकड़ों युवक फूल माला से उन्हें लाद दिए। ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर नाचते गाते शेरवा बाजार से पहले ब्रह्मबाबा धाम पहुंचे जहां शुभम ने पूजन अर्चन किया। इसके बाद काफिला शेरवा बाजार पहुंचा जहां युवा मंडल कन्धे पर उठा लिया। बाजार में पैदल चल कर शुभम ने सभी का आशीर्वाद लिया। घर पहुंचने पर माता शकुंतला व बहन चेतना ने आरती उतारी। उनके घर पर एडीओ कृष्णकुमार मिश्रा, सचिव प्रदीपशंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.