घर पहुंचे मयंक और सरोज के शव, मचा कोहराम
हमीरपुर, सितम्बर 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। नोएडा के जेवर के पास 23 सितंबर की रात डबल डेकर बस में आग लगने से जान गंवाने वाले राठ क्षेत्र के दो यात्रियों के शव शुक्रवार की सुबह जैसे ही उनके घरों पर पहुंचे वैसे ही कोहराम मच गया। आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ देर शवों को घर में रखने के बाद अंतिम संस्कार के लिए औंडेरा रोड स्थित मोक्षधाम लाया गया।राठ के बजरिया मुगलपुरा निवासी मयंक गुप्ता दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। घर से ही कंपनी का काम करते थे। 15-15 दिन में मयंक के दिल्ली के चक्कर लगा करते थे। यह भी पढ़ें- काश! मैं उनकी बात मान....'; यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड में पिता को खोने वाले बेटे को अपने इस फैसले पर अफसोस बुधवार की रात दिल्ली से राठ लौटते समय राज कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर बस में लगी आग में मयंक की जान चली गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.