अमरोहा, मार्च 8 -- मारपीट का आरोपी घर पर पहुंची पुलिस को देखकर छत से कूद गया। अधिक ऊंचाई से गिरने की वजह से वह घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी सुरजीत व कलुआ के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया था। सुरजीत ने कलुआ के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। मामले की जांच-पड़ताल के लिए शनिवार शाम पुलिस कलुआ के घर पर पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि दरवाजे पर पुलिस आई है। बताया जा रहा है की डर की वजह से कलुआ पुलिस को देखकर छत से कूद गया। करीब 12 फीट से अधिक ऊंचाई से गिरने की वजह से वह घायल हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों ने घायल को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस बैरंग लौट गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.