श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- गिरंटबजार। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बाढ़ियन पुरवा निवासी जितेन्द्र कुमार (32) 29 मार्च की देर शाम को गांव के ही दान बहादु के साथ बदला पेट्रोलपम्प से बाइक में पेट्रोल भराकर घर लौट रहा था। गिरंट जंगल के पास नीलगाय से टकराकर दोनों घायल हो गए थे। जिसमें जीतेन्द्र का लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार सुबह जीतेन्द्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका शव घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख चीत्कार मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...