घर पहुंचा आदित्य का शव, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
मैनपुरी, जून 13 -- राजस्थान से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद शनिवार को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद काली नदी तट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नवीगंज निवासी 18 वर्षीय आदित्य शर्मा उर्फ छोटू पुत्र प्रदीप कुमार शर्मा अपने मित्र सचिन के साथ राजस्थान से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एटा-मलावन हाईवे पर बाइक चला रहे सचिन को अचानक झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे आदित्य के सिर में गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- राजस्थान से लौट रहे युवक की एटा में सड़क हादसे में मौत घायल आदित्य को तत्काल जिला अस्पताल एटा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.