हमीरपुर, मार्च 13 -- सरीला, संवाददाता। जलालपुर थानाक्षेत्र में 24 फरवरी की देर शाम पेड़ से टकराई कार के घायल चालक ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। करीब 17 दिन तक चले इलाज के बाद युवक गुरुवार रात घर पहुंचा था, लेकिन शुक्रवार की सवेरे अचानक हालत बिगड़ने पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना जलालपुर क्षेत्र के गांव धौहल बुजुर्ग निवासी 20 वर्षीय शिब्बू बीती 24 फरवरी की देर शाम कार से पचखुरा गांव स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था। रास्ते में बंगरा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पीआरवी व पुलिस टीम ने कार का दरवाजा काटकर उसे बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया था।घायल के पिता रणधीर यादव ने बताया कि हादसे के बाद शिब्बू का सात दिन तक झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.