रुडकी, जनवरी 6 -- लक्सर। प्रह्लादपुर खानपुर निवासी समीर किसी काम से गोवर्धनपुर आया था। उसके परिवार से रंजिश रखने वाले गांव के युवक वहां खडे थे। उन्होंने समीर से हाथापाई की। समीर भाग कर घर पहुंचा और परिजनों को बताया। उन्होंने युवकों के घर में शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष ने लाठी, डंडों से लैस होकर उनके मकान पर हमला बोल दिया। इसमें एक महिला समेत कई लोगों को चोट आई हैं। समीर के भाई इंतजार ने खानपुर थाने में इसकी तहरीर दी। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मामले में शोएब, आर्यन, अमन व परवेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज का जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...