बदायूं, अप्रैल 30 -- बारात में शामिल होने के बाद घर लौटे परिवार पर सुबह के समय हमला कर मारपीट की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में महिला और उसकी बेटी घायल हुई हैं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव ललोमई में बारात के कार्यक्रम के बाद एक परिवार पर हमला कर दिया गया। सतानो ने बताया कि 28 अप्रैल की सुबह संजीव, नन्नो, बब्लू और मनोज पुत्रगण सोरन उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेटी गंगाश्री के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। बचाने आई तो सतानो के साथ मारपीट की। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। यह भी पढ़ें- कार सवार बरातियों से मारपीट, महिला सहित चार घायल यह भी पढ़ें- दावत में शामिल महिला को मारपीट कर घायल किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.