घर पर सो रहे मजदूर की संदिन्ध परिस्थितियों में मौत
फिरोजाबाद, मई 21 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर पर सो रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। करबला निवासी 42 वर्षीय पवन कुमार पुत्र लटूरी सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार दोपहर वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। रात आठ बजे उसकी बहन सोनी खाना देने के लिए कमरे में पहुंची। उसने पवन कुमार को जगाया लेकिन वह नहीं जागा। इसके बाद उसने परिजनों को मौके पर बुला लिए। उन्होंने देखा तो पवन कुमार की मौत हो चुकी थी। यह देखकर परिजन रोने बिलखने लगे। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.