सुल्तानपुर, अप्रैल 12 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। शनिवार की देर रात बेलगरा गांव में घर के बरामदे में सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब एक बजे गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे तब तक हमलावर भाग निकले थे। सूचना पर पहुंची जयसिंहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी चारू निगम ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव निवासी विजय प्रताप सिंह(55) घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे तब तक हमलावर भाग निकले थे। विजय प्रताप बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। घटना की सूचना जयसिंहपुर पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन किया। पुलिस अधीक्षक चारू...