बदायूं, अप्रैल 26 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार रात वह अपने परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला एक युवक रात्रि करीब दो बजे उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। तभी पीड़ित की पत्नी जाग गई। शोर सुनकर पीड़ित भी जाग गया, जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो वे आगबबूला हो गए और पीड़ित के साथ मारपीट करने लगे, जिससे पीड़ित और उसकी पत्नी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- तमंचे के दम पर विवाहिता से दुराचार का प्रयास, केस चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए, तभी आरोपी पक्ष देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा और मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.