गंगापार, फरवरी 3 -- घूरपुर/ बसहरा,हिन्दुस्तान संवाद लालापुर के मदुरी गांव में रविवार की रात अकेले घर में सो रहे सीबीसीआईडी के रिटायर दारोगा राम रतन मिश्र की हत्या के बाद जहां घटना स्थल वाले घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं एहतियातन कई थाने की पुलिस और पीएसी लालापुर थाने पर डटी रही। मंगलवार की दोपहर के बाद पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को मिला तो शहर के रसूलाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों को पुलिस उठाकर पूछताछ कर रही है। दारोगा हत्या मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। जानकारी देते हुए एसओ लालापुर अनुभव सिंह ने बताया कि तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पूंछताछ की जा रही हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.