नई दिल्ली, अगस्त 13 -- डायबिटीज की बीमारी आजकल बड़ी आम हो गई है, इसलिए लोग अक्सर घर पर ही शुगर चेक वाली मशीन रखते हैं। ग्लूकोमीटर से शुगर लेवल को मॉनिटर करना आसान हो जाता है और बार-बार हॉस्पिटल के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। हालांकि घर पर चेक की गई शुगर की रीडिंग कई बार गलत भी आ सकती है, क्योंकि आमतौर पर लोगों को सही तरीका ही नहीं पता होता है। कई लोग शुगर चेक करते हुए ये छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से उनकी शुगर रीडिंग प्रभावित हो सकती है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ आदित्य यादव ने ऐसी ही 3 आम गलतियों के बारे में बताया है, जो लोग घर पर शुगर चेक करते हुए अक्सर दोहराते हैं। इसी वजह से कई बार उनका शुगर लेवल भी गलत आता है।शुगर चेक करते हुए 3 आम गलतियांपहली गलती- खून की पहली बूंद को इस्तेमाल करना ज्यादातर लोग शुगर लेवल चेक करते हुए, ख...