घर पर बरगद का पेड़ गिरने से घर हुआ क्षतिग्रस्त
देवघर, मार्च 21 -- सारठ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अवस्थित बामनगामा पंचायत के दुनवाडीह गांव में शनिवार की देर शाम बेमौसम बारिश एवं तेज आंधी से एक विशाल बरगद का पेड़ घर पर गिर जाने से 5 मिट्टी एवं खपड़ेल का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही सड़क पर आवागमन भी पुर्ण रूप से बाधित हो गया है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवारों के मदन बाउरी, बानो बाउरी, रिंकू बाउरी, छोटेलाल बाउरी एवं सुभाष बाउरी ने बताया कि तेज आंधी एवं बारिश में एक विशाल बरगद का पेड़ जड़ से उखड़ कर घर पर गिर गया। पेड़ गिरते ही सभी लोग परिवार सहित घर से निकल कर अगल बगल के घरों में शरण लिए। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं घर में रखे अनाज एवं कपड़ा बर्बाद हो जाने से पांच परिवार के लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी श्रीकृष्ण चन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.