नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारतीय रसोई में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें एक बार बनाकर रख लिया जाए, तो कई दिनों तक उनका इस्तेमाल किया जा सकता है। मूंग दाल की मंगौड़ी भी उन्हीं में से एक है। पहले के समय में घर-घर में गर्मियों के मौसम में मंगौड़ी बनाई जाती थी, ताकि पूरे साल स्वादिष्ट सब्जियां तैयार की जा सकें। आलू-मंगौड़ी, लौकी-मंगौड़ी या दूसरी कई सब्जियों का स्वाद इससे कई गुना बढ़ जाता है। बाजार में मंगौड़ी आसानी से मिल जाती है, लेकिन घर की बनी मंगौड़ी का स्वाद और खुशबू बिल्कुल अलग होती है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाना भी मुश्किल नहीं है। बस थोड़ी तैयारी और धूप की जरूरत होती है।मंगौड़ी बनाने के लिए क्या चाहिए? एक कप पीली मूंग दाल एक चुटकी हींग एक छोटा चम्मच जीरा एक या दो हरी मिर्च एक इंच अदरक स्वादानुसार नमक यह भी पढ़ें- जब भी मन करे कढ़ी-चावल...