नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- अंडा करी खाने में स्वादिष्ट लगती है और नॉन-वेजिटेरियन लोगों को जब कोई सब्जी खाने का मन नहीं होता है, तब अंडा करी बनाने का ऑप्शन नजर आता है। अंडा करी बनाना काफी आसान है लेकिन इसे बनाने के दौरान इसकी ग्रेवी अक्सर पतली हो जाती है। अब अंडा करी खा रहे हैं और ग्रेवी पतली हो तो खाने का स्वाद बिगड़ जाता है और चावल-रोटी के साथ खाने में मजा नहीं आता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो शेफ भरत से अंडा करी बनाने का सिंपल और सही तरीका जान लीजिए। उनके बताए स्टेप्स से बनाएंगी तो आपकी अंडा करी की ग्रेवी कभी पतली नहीं होगी और आपको होटल जैसा स्वाद मिलेगा।अंडा करी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स- उबले अंडे 4 प्याज 3 मीडियम साइज टमाटर 1.5 इंच अदरक 1 लहसुन पूरा सूखी लाल मिर्च 1 चम्मच काली मिर्च 2 लौंग 1 दालचीनी 4-5 हरी इलायची 2-3 तेज पत्ता 2 च...