नई दिल्ली, फरवरी 28 -- दक्षिण भारतीय खाने की खुशबू और स्वाद की बात हो और पोड़ी मसाला का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। पोड़ी मसाला, जिसे गन पाउडर चटनी भी कहा जाता है, इडली-डोसा के साथ परोसा जाने वाला एक पारंपरिक सूखा मसाला है जो साधारण से खाने को भी खास बना देता है। बाजार में मिलने वाले रेडीमेड पोड़ी मसालों में अक्सर ज्यादा नमक और प्रिजरवेटिव होते हैं, जबकि घर पर बना पोड़ी मसाला ना सिर्फ ज्यादा स्वादिष्ट होता है, बल्कि पूरी तरह शुद्ध और सेहतमंद भी होता है। सही सामग्री और भूनने की तकनीक से बना पोड़ी मसाला लंबे समय तक खराब नहीं होता और हर निवाले में दक्षिण भारतीय स्वाद का असली अनुभव देता है। इसे इडली, डोसा, उत्तपम या गरम चावल के साथ घी या तिल के तेल में मिलाकर खाया जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बिना फ्रिज में रखे लंबे समय तक खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.