नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन हो जो रोज की चीजों से थोड़ा अलग हो, तो बिहार का दाल पीठा बनाकर देखें। पहली नजर में यह आपको सिड्डू या फिर मोदक जैसा लग सकता है, लेकिन इसके अंदर मीठी नहीं बल्कि चटपटी दाल की स्टफिंग होती है। बाहर से चावल के आटे की सॉफ्ट लेयर और अंदर मसालेदार दाल का स्वाद इसे खास बनाता है। इसे तेल में तलने के बजाय भाप में पकाया जाता है, जो इसे हेल्दी साइड पर ले जाता है। एक बार दाल और चावल का आटा तैयार हो जाए, तो पीठा बनाना मुश्किल नहीं रहता। तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।दाल पीठा बनाने के लिए क्या चाहिए? इसके लिए आपको चावल का आटा, चना दाल, स्वाद के लिए- लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, जीरा, नमक, हरा धनिया और थोड़ा तेल चाहिए। यह भी पढ़ें- कभी खाएं हैं लौकी के नूडल्स, हाई प्रोटीन सॉस के साथ मिलेग...