नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- पिज्जा-पास्ता सॉस का इस्तेमाल पिज्जा और पास्ता दोनों बनाने के लिए किया जाता है। वैसे तो बाजार में सॉस आसानी से मिल जाती है लेकिन आप चाहें तो इसे फ्रेश घर पर तैयार कर सकते हैं। घर पर इस सॉस को बनाना बहुत आसान है। एक बार अगर आप इस सॉस का इस्तेमाल करके पिज्जा या पास्ता बना लेंगे तो फिर कभी भी बाजार वाली सॉस का इस्तेमाल नहीं करेंगे। यहां देखिए पिज्जा-पास्ता सॉस बनाने का तरीका। यह भी पढ़ें- कच्चे केले के छिलके से बनाएं चटनी, स्वाद में फेल हो जाएगी पुदीना वालीपिज्जा पास्ता सॉस बनाने की सामग्री पिज्जा पास्ता सॉस बनाने के लिए लगभग 6-7 मीडियम आकार के टमाटर, 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल, एक कप बारीक कटा हुआ प्याज, 4-5 कलियां लहसुन, 1 से 1 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1 से डेढ़ छोटा चम्मच चीनी, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच ऑरि...