भभुआ, मई 30 -- बच्चों के अधिगम एवं विकास में अभिभावक-शिक्षक की भूमिका पर चर्चा बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी भावनाओं को समझने पर बल (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्विनी आनन्द के निर्देश पर रामपुर प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में 'मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण' विषय पर शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- बच्चों के सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों व शिक्षकों ने किया मंथनसंगोष्ठी का उद्देश्य बीआरसी के लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने बताया कि प्रत्येक माह वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी होती है। संगोष्ठी में बच्चों के अधिगम एवं विकास की प्रक्रिया में शिक्षक और अभिभावक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण थीम पर आधारित इस संगोष्ठी क...