नई दिल्ली, फरवरी 1 -- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। अब इस मामले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिस वक्त हमला हुआ डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने घर में ही मौजूद थे।पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला आरोपी केवल एक ही था। पुलिस उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में आरोपी चलते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है।पुलिस हर पहलू की कर रही जांच पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.