अलीगढ़, जून 2 -- हरदुआगंज। थाना क्षेत्र के साधु आश्रम पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव रविवार की रात्रि में अज्ञात बाइक सवार घर पर फायरिंग कर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गांव भवनगढ़ी निवासी मनीष चौधरी ने बताया कि रात करीब दस बजे उसके घर के दरबाजे पर फायरिंग की गई। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। आवाज सुनकर मनीष व उसके भाई मुकेश बाहर आये तब तक फायर करने वाले बाइक से भाग निकले। सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो युवक भागते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार सुबह दरवाजे में छेद व एक कारतूस फंसा देखकर मकान स्वामी ने पुलिस का सूचना दी। यह भी पढ़ें- बाईक सवार युवक पर फायरिंग करने का आरोप घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल को फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...