घर पर फायरिंग करने के आरोपी की जमानत निरस्त
रुडकी, अप्रैल 17 -- लक्सर। नगला खिताब गांव में ग्रामीण के घर पर गोली चलाने के मामले में कोर्ट ने आरोपी की जमानत खारिज कर दी है। आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण के घर पर गोलियां चलाई गई थी। शासकीय अधिवक्ता सुक्रमपाल ने बताया कि नौ मार्च 2026 को विशाल उर्फ विशू, कार्तिक, गुरमीत, अक्षय व एक अन्य ने नगला खिताब गांव निवासी गौरव चौधरी के घर पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिससे परिवार में दहशत मच गई थी। गौरव की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में गुरमीत के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। शासकीय अधिवक्ता सक्रमपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट द्वारा गुरमीत की जमानत निरस्त कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.