घर पर पढ़ाई का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएं
जहानाबाद, जुलाई 4 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, अनुशासन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर अभिभावकों से विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी में अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, घर पर पढ़ाई का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। शिक्षकों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी और बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Chapra News: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में ड्रॉपआउट रोकने व नियमित उपस्थिति पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.