हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी ब्लॉक की आशा सुगमकर्ता, एएनएम एवं पीएचएम की बैठक कैंप कार्यालय हल्द्वानी में हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. हरीश चंद्र पंत ने जानकारी दी कि जनपद में घर पर प्रसव को पूरी तरह शून्य करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्तर के अधिकारी गर्भवती महिलाओं से फोन और घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए काउंसलिंग दी जा रही है। सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों में आशा और एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी की जाए। आगामी महीनों में घर पर प्रसव को शून्य करने के लक्ष्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को स्वयं भी गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उन्हें संस्थागत प्रसव के लि...