लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत मुर्की पंचायत के बंसरी गांव में रविवार सुबह एक विशाल फुटकल पेड़ घर पर जा गिरा जिससे मकान क्षतिग्रस्त हुआ। वृद्ध महिला जख्मी हो गई। बंसरी निवासी जीतू कच्छप की पत्नी जावा कच्छप अपने घर के किचेन में सुबह साफ-सफाई के लिए गई थी कि अचानक विशाल फुटकल पेड़ गिरने से शरीर के कई हिस्से में अंदरूनी चोटें आई। घटना की सूचना परिजनों द्वारा अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत को देते हुए उचित मुआवजा का मांग किया। इस संदर्भ में श्री भगत ने बताया कि मकान पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा पीड़ित परिवार से आवेदन मिलते ही आपदा राहत कोष के तहत मुआवजा मुहैया कराने के दिशा में पहल किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आंधी में वर्षों पुराना बरगद का पेड़ गिरा यह भी पढ़ें- आंधी, बारिश और ओलावृ...