मुजफ्फरपुर, मई 7 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र की जगदीशपुर पंचायत के धरमपुर राम गांव में बुधवार की रात आंधी में घर पर पेड़ गिर गया। इसमें घर में सो रहे गणेश पासवान जख्मी हो गया। परिजनों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेड़ गिरने से गणेश पासवान और पप्पू पासवान का घर धराशायी हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सेमल का पेड़ बहुत पुराना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...