रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मामूली विवाद के दौरान मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वार्ड-7 आजाद नगर निवासी कमल मंडल पुत्र अनुकूल मंडल ने तहरीर देकर बताया कि 27 फरवरी की रात करीब 10 बजे आठ-दस युवक गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली सपना राय के घर के बाहर बंधे कुत्ते भौंकने लगे। आरोप है कि युवकों ने कुत्तों को पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। शोर सुनकर सपना राय का बेटा अभिषेक और पति संजीव राय बाहर आए। आरोप है कि अंकित उर्फ गट्टी ईंट से हमला करने जा रहा था। रोकने पर हमलावरों ने मारपीट की और आधे घंटे तक घर पर पथराव कर ई-रिक्शा व स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर...