लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के कुंतीपुरम मोहल्ले में रविवार की रात कुछ लोगों ने एक मकान पर पथराव किया। आरोप है कि हमलावरों ने हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला कुंतीपुरम निवासी छुटकन्नी पत्नी राकेश ने बताया कि रात करीब 12 बजे विनय त्रिवेदी, हरिनारायण त्रिवेदी, मयंक त्रिवेदी, अभय त्रिवेदी और रवि त्रिवेदी उसके घर के दरवाजे पर आए। सभी लोग गाली-गलौज करने लगे और घर से बाहर निकलने को कहकर धमकाने लगे। उसने और उसके परिवार ने काफी मिन्नतें की, लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोप है कि सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए घर पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। अचानक हुए पथराव से घर के लोग घबरा गए और परिवार के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें भी आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.