शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- बंडा। घर पर पत्थर फेंकने व गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा बंडा के मोहल्ला धर्मापुर निवासी अजय किशोर अवस्थी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके ही मोहल्ले का रवि उर्फ अजय कुमार व संजय कुमार अपने दो अन्य साथियों को साथ लेकर अपनी चार पहिया गाड़ी से 19 अप्रैल को रात करीब 11 बजे मेरे दरवाजे के सामने आए और मेरे घर में पत्थर फेंकने लगा और गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देते चला गया जिसका वीडियो मेरे पास मौजूद है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.