मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में रविवार की सुबह घर पर पत्थर फेंकते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना क्षेत्र के ककरद निवासिनी कंचन जायसवाल ने बताया कि पड़ोसी अपने परिवार को लेकर आए दिन गाली गलौज देते हुए घर पर पत्थर फेंक रहे हैं। मना करने के बावजूद वह लगातार पत्थर फेंक रहा है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। रविवार की दोपहर डेढ़ बजे मनबढ़ गाली गलौज देते हुए घर के दरवाजे पर चढ़ आए। पत्थर फेंकते हुए जान से मारने की धमकी दी। पति एक महीने से बीमार चल रहे है। पीड़िता ने संतनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.