रांची, अप्रैल 9 -- नामकुम, संवाददाता। खरसीदाग ओपी क्षेत्र के बसारगढ़ ओमप्रकाश नगर रोड नंबर 15 निवासी कुंदन कुमार सिंह ने अपने पड़ोसी चंद्रकांत कुमार पर घर पर पत्थरबाजी और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कुंदन सिंह ने बताया कि मंगलवार को लगभग साढ़े बारह बजे उनके पड़ोसी चंद्रकांत कुमार ने उन पर और उनके परिवार पर पत्थरों से जानलेवा हमला किया। घटना की सूचना उन्होंने पीसीआर वाहन को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पत्थरबाजी और हमले से संबंधित साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.